Shailja Gupta

Add To collaction

गजानन की विदाई (भीगी पलकें)


गजानन की विदाई (भीगी पलकें)


शिव गौरी नंदन गजानन ,
करें नित हम आपका वंदन।
समर्पित रक्त पुष्प और चंदन,
कृपालु पधारे घर आंगन।।

प्रिय मोदक का भोग लगाएं,
रिद्धि सिद्धि साथ है आए।
संपूर्ण सृष्टि के संरक्षक ,
प्रथम पूज्य जीवों के रक्षक।।


हम भक्तों ने आपको लाया,
मन में सेवा भाव समाया।
अनंत चतुर्दशी है आया ,
भीगी पलकें विदाई का समय आया।।

पर ना फैलाएं प्रदूषण ,
हो नदियों का संरक्षण।
सिद्ध विनायक गजानन,
जब करें इनका विसर्जन।।


घर-आंगन कृत्रिम कुंड बनाएं ,
उस जल में प्रवाह कराएं।
जय गणपति गजानन 
जय गणपति गजानन।।

शैलजा ☘️

   6
4 Comments

Seema Priyadarshini sahay

17-Sep-2021 10:46 AM

बहुत ही खूबसूरत लिखा आपने।

Reply

Gunjan Kamal

17-Sep-2021 09:39 AM

गणपति बप्पा मोरया 🙏🏻 शानदार प्रस्तुति 👌

Reply

Barsha🖤👑

17-Sep-2021 08:16 AM

Nice

Reply